01 Nov 2026
बाराबंकी, 01 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले में थाना क्षेत्र रामनगर में रविवार काे 45 वर्षीय महिला का शव उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस की जांच में आशंका है कि उसकी मुंह कूंचकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर थाना के महादेवा निवासी पैतालीस वर्षीय मंजू गौतम लोधौरा प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और अविवाहित थी। माता-पिता की बहुत पहले माैत हाे चुकी है और अपने घर में वह अकेले रहती थी। रविवार को उनकी छोटी बहन वंदना जो बिंदौरा परसपुर में ब्याही है वह मिलने के लिए आई थी। जैसे ही वह कमरे में गई तो फर्श पर बहन मंजू का शव का देख उसकी चीख निकल गई। जमीन पर मैक्सी पहने पड़ी उसकी बहन का मुंह कुचला हुआ और खून पड़ा था।घटना की जानकारी पर आसपास के लाेग भी आ गए मामले की जानकारी पुलिस काे दी।
सूचना पाकर सीओ गरिमा पंत व कोतवाल अरुण प्रताप सिंह मौके पर पंहुचे और जरूरी जांच पड़ताल के साथ मौजूद उसकी छोटी बहन से पूछताछ की । जांच में पता यह भी लगा कि माेहल्ले का कोई भी व्यक्ति मंजू के घर नहीं आता-जाता था। सगे भाई और भाभी से उनका संपत्ति काे लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। पुलिस को बताया यह भी गया कि मृतक का भाई अपराधी किस्म का है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।