इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

06 Oct 2026

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का पूर्णकालिक व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है। वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम की कमान संभालेंगी। यह फैसला हरमनप्रीत कौर के सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटने के बाद लिया गया है।


स्मृति लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही हैं और टीम की प्रगति में उनकी अहम भूमिका रही है। 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा रहीं स्मृति के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। हाल में उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब जीता।


स्मृति इससे पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। अब उन्हें पूर्णकालिक व्हाइट-बॉल कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


कप्तानी मिलने पर स्मृति ने कहा कि भारत का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उनके लिए बेहद खास सम्मान है। उन्होंने बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, साथी खिलाड़ियों और अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएंगी और टीम को आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगी।


उन्होंने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के योगदान की भी सराहना की। स्मृति ने कहा कि हरमनप्रीत ने लंबे समय तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम का नेतृत्व किया और भारतीय महिला क्रिकेट की यात्रा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।


बीसीसीआई ने जताया पूरा भरोसा


बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने स्मृति को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वह कई वर्षों से भारतीय क्रिकेट का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं और लगातार नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करती रही हैं। उनके अनुभव और खेल की समझ को टीम के लिए उपयोगी बताते हुए मन्हास ने कहा कि बोर्ड को स्मृति पर पूरा भरोसा है।


बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने स्मृति को बधाई देते हुए कहा कि वह भारतीय टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं और महिला क्रिकेट के कई महत्वपूर्ण पड़ावों की साक्षी रही हैं। उनके मुताबिक, भारत की कप्तानी बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन स्मृति के पास इसे निभाने का पर्याप्त अनुभव और स्वभाव है।

Latest News