इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

सूरत से उदयपुर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

02 Oct 2026

सूरत, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। गांधी जयंती के अवसर पर दक्षिण गुजरात के यात्रियों को बड़ी रेल सुविधा मिली है। सूरत से उदयपुर के बीच शुक्रवार को पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है।


सूरत को उदयपुर से जोड़ने वाली इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन को आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना


किया। नियमित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन सेवा 4 अक्टूबर से शुरू होगी। इससे सूरत और उदयपुर के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 7 घंटे 30 मिनट रह जाएगा।


ट्रेन संख्या 26903 सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26904 उदयपुर से दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन इस ट्रेन की नियमित सेवा उपलब्ध रहेगी।


यात्रियों के लिए ट्रेन में दो श्रेणियां रखी गई हैं। चेयर कार (सीसी) का किराया 1,515 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) का किराया 2,720 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रेन संख्या 26903 की नियमित टिकट बुकिंग 1 अक्टूबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे स्टेशनों के पीआरएस काउंटरों पर शुरू की गई।


गुजरात और राजस्थान के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव


यात्रा के दौरान ट्रेन गुजरात और राजस्थान के नौ प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें भरूच, वडोदरा, आणंद, महिसागर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर ठहराव से दोनों राज्यों के यात्रियों, व्यापारियों और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है।


ट्रेन में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और बेहतर सीटिंग व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नई सेवा से सूरत और राजस्थान के बीच व्यापारिक गतिविधियों के साथ पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को भी गति मिलने की उम्मीद है।


सीआर पाटिल ने पुराने रेल सफर को किया याद


कार्यक्रम में सीआर पाटिल ने अपने पुराने रेल सफर को याद करते हुए कहा कि एक समय रेल यात्रा कठिन और असुविधाजनक मानी जाती थी। ट्रेनों में भीड़ और पर्याप्त सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों को परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे में स्वच्छता और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और आज वंदे भारत जैसी ट्रेनों के कारण यात्रियों को आधुनिक यात्रा का अनुभव मिल रहा है।


पाटिल ने कहा कि सूरत के लोगों की लंबे समय से उदयपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग थी। उन्होंने बताया कि मांग को समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष यह विषय रखा गया, जिसके बाद इसे मंजूरी मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वलसाड से सूरत के बीच शुरू हुई मेमू ट्रेन और अन्य स्टॉपेज को लेकर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा रेलवे अधिकारियों के सहयोग का उल्लेख किया।


'ट्रेन खाली न जाए, यह जिम्मेदारी नागरिकों की'


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने नागरिकों से अपील की कि केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक ट्रेनों और सुविधाओं का विस्तार कर रही है। ऐसे में इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करना और ट्रेनें खाली न जाएं, यह नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने यात्रियों से नई ट्रेन सेवा का अधिकतम लाभ लेने की अपेक्षा व्यक्त की।


कुल मिलाकर सूरत-उदयपुर वंदे भारत सेवा शुरू होने से दक्षिण गुजरात और राजस्थान के बीच तेज रेल कनेक्टिविटी का नया विकल्प उपलब्ध हुआ है। व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए यह सेवा यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

Latest News