इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

तटबंधों से टकरा रही उफनती धारा, रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण; कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी

02 Oct 2026

भागलपुर, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में जारी उतार-चढ़ाव के बीच तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।


भले ही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि नदी की तेज धाराएं सीधा तटबंधों के निचले हिस्से से टकरा रही हैं, जिससे सुरक्षा बांधों पर भारी दबाव बना हुआ है।


इस स्थिति ने नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण निचले और मैदानी इलाकों में पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है। मदरौनी गांव और इसके आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों में प्रवेश कर चुका है। जमीनी हालात का जायजा लेने पर पता चलता है कि लोगों के घरों के निचले हिस्से जलमग्न हो चुके हैं।


ग्रामीण अपने जरूरी सामान और मवेशियों को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कई परिवारों ने बाढ़ के पानी के बीच ही कमरों के भीतर अस्थायी मचान बना रखे हैं, तो बड़ी संख्या में लोग अपने आशियाने छोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं।


तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी फैलने से सबसे बड़ा संकट बुनियादी सुविधाओं का खड़ा हो गया है। अधिकांश ग्रामीण इलाकों में हैंडपंप पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं, जिससे लोगों के सामने पीने के साफ पानी की भारी किल्लत हो गई है। इसके साथ ही चारों तरफ पानी भर जाने की वजह से मवेशियों के लिए सूखे चारे का गंभीर अभाव हो गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि वे हर साल इस प्राकृतिक आपदा की विभीषिका झेलते हैं, लेकिन पानी का लगातार घटना-बढ़ना उनकी मानसिक और आर्थिक चिंता को और गहरा कर देता है। इस्माईलपुर-बिंदटोली, राघोपुर और मदरौनी जैसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बांधों से टकराती नदी की तेज लहरों को देखकर ग्रामीण खौफजदा हैं। पूर्व में हुए बांध कटाव की घटनाओं को याद कर लोग सहमे हुए हैं और किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते रात-रात भर जागकर तटबंधों की स्थिति पर खुद नजर रख रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह काबू में है और फ्लड फाइटिंग टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं, लेकिन प्रभावित आबादी अब भी राहत सामग्री और प्रशासनिक मदद की उम्मीद लगाए बैठी है।

Latest News