इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
उछला शेयर बाजार, पहले घंटे में ही 2 लाख करोड़ तक बढ़ी निवेशकों की दौलत

उछला शेयर बाजार, पहले घंटे में ही 2 लाख करोड़ तक बढ़ी निवेशकों की दौलत

03 Nov 2026

नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला जारी है। आज सुबह के कारोबारी सत्र में बाजार में शानदार रौनक देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमत लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने रहने के दबाव के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने जोरदार शुरुआत की। शुरुआती कारोबार के दौरान ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23,600 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने में सफल रहा।


बाजार में इस चौतरफा खरीदारी के चलते ब्रॉडर मार्केट में भी आज दिन के पहले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार पॉजिटिव माहौल बना हुआ है, विशेषकर मिडकैप शेयरों में खरीदारी का ज्यादा जोर दिखाई दे रहा है। बाजार की इस तेज छलांग की वजह से सुबह पहले घंटे के कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में करीब दो लाख करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है।


मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू शेयर बाजार में आज आई इस शानदार तेजी के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण काम कर रहे हैं। धामी सिक्योरिटीज को वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी के अनुसार बाजार को सबसे बड़ा सहारा एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों से मिल रहा है, जहां मैरिको और गॉडफ्रे फिलिप्स जैसी दिग्गज कंपनियों में आई जोरदार तेजी के चलते पूरा इंडेक्स एक प्रतिशत से भी ज्यादा मजबूत हो चुका है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली के बाद घरेलू आईटी कंपनियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है, जिससे भारतीय आईटी स्टॉक्स को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।


प्रशांत धामी का कहना है कि बाजार की आज की तेजी की तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा भारतीय बाजार में लगातार की जा रही भारी खरीदारी है। विदेशी निवेशकों के इस भरोसे को उस खबर से और बल मिला है, जिसके मुताबिक मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने सरकार से विदेशी निवेशकों को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस (एलटीजीसी) पर टैक्स से राहत देने का प्रस्ताव किया है। इन्हीं सकारात्मक वजहों के चलते आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार पूरे जोश में नजर आ

रहा है।