इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पांच करोड़ के जेवरात चोरी कांड का खुलासा, गैंग का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार सांसद सुधाकर सिंह की हिरासत पर लोकसभा स्पीकर सख्त, नवादा के डीएम - एसपी की भूमिका की होगी जांच योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की 'पॉकेट नॉवेल' की रिलीज डेट का ऐलान 'मातृभूमि' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म 'झाड़फूंक' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत

उप्र में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत

05 Nov 2026

-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कुमार खन्ना


लखनऊ, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए बोनस के भुगतान के लिए 1022 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सरकार के इस कर्मचारी हितैषी निर्णय से पात्र कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों में त्योहार की खुशियां और बढ़ेंगी।


प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार काे इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, आर्थिक सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। बोनस की स्वीकृति कर्मचारियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनके योगदान के सम्मान का प्रतीक है।


वित्त मंत्री ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि का संचार करे।