इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया

08 Nov 2026

नई दिल्ली, 08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार को खेले गए करीबी मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस जीत में हमजा जहूर का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली।


ओमान के अल अमरात क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका जहांगीर बिलाल (5) के रूप में लगा। इसके बाद उस्मान खान (16) पवेलियन लौटे। अब्दुल कादिर (20) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। पाकिस्तान को चौथा और पांचवां झटका अहमद हुसैन (8) और फरहान यूसुफ (2) के रूप में लगा।


इसके बाद हसनैन अब्बास डार ने 38 रन की अहम पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा, लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हमजा जहूर ने एक छोर संभाले रखा और 108 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


भारत की ओर से मनल चौहान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। मोहित उल्वा ने दो विकेट झटके, जबकि ईशान सूद और काव्य पटेल को एक-एक सफलता मिली।


इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की खराब रही। टीम ने महज 22 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि वीके विनीत आठ और यशवर्धन चौहान एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।


इसके बाद आर्यवीर सहवाग ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी २२ रन बनाकर आउट हो गए। अन्वय द्रविड़ ने 10 रन बनाए और मनल ने 11 रन का योगदान दिया। यशवीर गौड़ चार रन, काव्य पटेल 23 रन और मोहित उल्वा सात रन बनाकर आउट हुए।


हालांकि, एक छोर पर अर्जुन राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने दबाव के बीच धैर्य और संयम का परिचय देते हुए 107 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन तक पहुंच सकी।


पाकिस्तान की ओर से अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सैयाम को एक सफलता मिली।

Latest News