इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल

संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल

08 Nov 2026

संभल, 08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की बहजाेई काेतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात काे गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक काे नींद की झपकी आने पर बेकाबू हुई डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में आठ सवारियाें काे गंभीर अवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियाें काे मामूली चाेटें आई हैं।


बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि, हादसा रात करीब 2:30 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव के पास हुआ। एक डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ जा रही थी। बस में करीब 100 से अधिक यात्री सवार थे, जाे दीपावली पर अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे।


यात्रियाें का कहना है कि रात में एक हाेटल पर खाना-पीना खाने के बाद सफर हुआ। थाेड़ी दूर बस चली हाेगी कि एका-एक बस सड़क पर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यात्री एक-दूसरे की मदद से बाहर निकले। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया, जिनमें गुड्डू पाल (24), पप्पू (22), नीरज (25), बलवंत (29), सूरज प्रकाश (31), सूरज (34), विजेंद्र गौड़ (50) और अवनीश (30) शामिल हैं। ये सभी आजमगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।


घायल गुड्डू पाल ने बताया कि बस में करीब 100 से अधिक लोग सवार थे। बस पलटने से कई यात्रियों को चोटें आईं। इलाज के लिए आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से चार बाद में वहां से चले गए। सभी दीपावली पर घर लौट रहे थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की मदद से पलटी बस को सीधा कराया। इसके बाद घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। प्रथमदृष्टया चालक काे नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हाेना प्रतीत हाे रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Latest News