इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार

08 Nov 2026

-दीपोत्सव से अयोध्या के कारोबार को नई रफ्तार, दुकानदारों की कमाई तीन गुना तक बढ़ी

-होटल में शत-प्रतिशत बुकिंग, पर्यटकों की आवाजाही से कैब चालकों को कई गुना लाभ, बाजारों में बढ़ी व्यावसायिक गतिविधियां

-सामान्य दिनों में 800 से 1000 रुपये कमाने वाले दुकानदारों की रोजाना आय पहुंची 2500 से 3000 रुपये तक

-प्रसाद, श्रृंगार, माला और खानपान के कारोबार में कई गुना बढ़ी बिक्री, छोटे दुकानदारों को मिला बेहतर कमाई का अवसर


अयोध्या, 08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और स्थानीय कारोबार के विस्तार का भी बड़ा अवसर बनता जा रहा है। रामनगरी में दीपोत्सव की जगमगाहट ने केवल सरयू तट और मंदिरों को ही रोशन नहीं किया, बल्कि बाजारों में कारोबार की चमक भी बढ़ाई। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही के बीच होटल, कैब, खानपान और स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की आमद ने व्यवसायियों को बेहतर कमाई का अवसर दिया। किसी के होटल में कमरे पूरी तरह भर गए तो दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। प्रसाद, श्रृंगार, माला और खानपान से जुड़े कारोबारियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य दिनों से अलग रहा।


योगी सरकार के आयोजन से पर्यटन को मिला विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक पर्यटन के आकर्षण से जोड़कर भव्य स्वरूप दिया है। दीपोत्सव के दौरान देश विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का अयोध्या पहुंचना रामनगरी की बढ़ती पर्यटन गतिविधियों का महत्वपूर्ण पहलू है। धार्मिक आयोजन की भव्यता के साथ पर्यटकों की आवाजाही ने स्थानीय व्यवसायों के लिए भी नए अवसर तैयार किए। होटल, परिवहन और बाजारों में बढ़ी गतिविधियां इसी बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत करती हैं।


दीपोत्सव के सप्ताह में होटल व्यवसाय में पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही का असर साफ दिखाई दिया। होटल डिवाइन अयोध्या के प्रबंधक आयुष बताते हैं कि सामान्य दिनों की तुलना में दीपोत्सव के सप्ताह में होटल करीब शत प्रतिशत बुक रहा। पर्यटकों की बढ़ी आमद के चलते कमरों की मांग काफी बढ़ गई। होटल व्यवसाय के लिए दीपोत्सव का सप्ताह बेहतर कारोबार लेकर आया।


कैब संचालकों को भी मिले कमाई के ज्यादा अवसर


पर्यटकों की आवाजाही ने स्थानीय परिवहन सेवाओं को भी गति दी। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए पर्यटक वाहनों की जरूरत बढ़ी। कैब संचालक शोभित तिवारी बताते हैं कि दीपोत्सव के दौरान अच्छा कारोबार हुआ और कमाई तीन गुना वृद्धि हुई। पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही ने कैब सेवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए। होटल से धार्मिक स्थलों तक और शहर के अलग-अलग हिस्सों में पर्यटकों की आवाजाही ने परिवहन कारोबार को भी उत्सव की रौनक से जोड़ दिया।


छोटे दुकानदारों की कमाई में तीन गुना तक उछाल


दीपोत्सव की सबसे खास तस्वीर छोटे कारोबारियों के अनुभवों में दिखाई देती है। चाट की दुकान चलाने वाले सौरभ सिंह बताते हैं कि सामान्य दिनों में रोजाना 800 से 1000 रुपये की कमाई होती थी लेकिन दीपोत्सव के दौरान यह बढ़कर 2500 से 3000 रुपये तक पहुंच गई। ग्राहकों की बढ़ी संख्या ने कारोबार को नई गति दी।


प्रसाद बेचने वाले दीपक कुमार के लिए भी दीपोत्सव कारोबार के लिहाज से अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान बिक्री अच्छी हुई और लाभ भी मिला। पटना निवासी प्रसाद विक्रेता संजय यादव बताते हैं कि दीपोत्सव के दौरान कारोबार काफी बेहतर रहा। उनकी रोजाना कमाई 2500 से 3000 रुपये तक पहुंच गई। चूड़ी और माला बेचने वाली वीना भी दीपोत्सव के दौरान कारोबार बढ़ने से खुश हैं। उनके अनुसार, आयोजन में बिक्री अच्छी रही और लाभ हुआ। श्रद्धालुओं की खरीदारी ने छोटे दुकानदारों को भी बेहतर कमाई का अवसर दिया।


आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को भी मिली नई गति


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दीपोत्सव की भव्यता ने अयोध्या को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दी है। इस आयोजन के दौरान पर्यटकों की आवाजाही ने होटल में ठहरने, स्थानीय परिवहन, खानपान और बाजारों में खरीदारी तक कारोबार की एक व्यापक श्रृंखला को सक्रिय किया। रामनगरी में आस्था के साथ पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय की गतिविधियां भी नई गति प्राप्त कर रही हैं।

Latest News