इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

08 Nov 2026

सिद्धार्थनगर,08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में आज जहां प्रकाश पर्व दीपावली के जश्न का माहौल है वहीं जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहाँ दीये की रोशनी के बीच डेढ़ सौ से अधिक लोग अस्पताल के बिस्तर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वजह है फूड प्वाइजनिंग, जिसने एक झटके में खुशियों को मातम में बदल दिया है।


मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर पेड़ारी और उसके आसपास के दो-तीन गांवों का है। जहां ग्रामीण इलाकों में घूमने वाले एक स्थानीय फुल्की विक्रेता से फुल्की खाना इन डेढ़ सौ से ज़्यादा लोगों के लिए भारी पड़ गया। फुल्की खाने के कुछ ही देर बाद एक-एक करके लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सब इसकी चपेट में आ गए। शुरुआत में ग्रामीणों ने घबराकर स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे दवाखानों का सहारा लिया, लेकिन जब उल्टी, चक्कर आने और पेट दर्द की शिकायत बेकाबू होने लगी, तो आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा और नजदीकी पीएचसी पहुंचाया गया। हालत में कोई सुधार न होता देख डॉक्टरों ने सभी पीड़ितों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गनीमत ये है कि ज्यादातर लोगों की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन कुछ छोटे बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।


इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ संजय दोहरे ने बताया कि सभी पीड़ितों का इलाज जिला मेडिकल कालेज में चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। पानी पूरी खाने से ही ये सभी बीमार हुए हैं।


Latest News