इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली

08 Nov 2026

-लगातार 13वें वर्ष जवानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री, नक्सलवाद मुक्त भारत को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

जगदलपुर, 08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर करनपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ)कैंप में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई।


इस दौरान सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डीआरजी की दो बटालियनों के जवान भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने जवानों को अपना परिवार बताते हुए उनके त्याग, समर्पण और बलिदान की सराहना की।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बस्तर में कभी नक्सलवाद का गंभीर खतरा था, लेकिन सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और निरंतर प्रयासों से अब यहां विकास की नई लहर शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की दिवाली देश के लिए ऐतिहासिक है। यह पहली दिपावली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।


प्रधानमंत्री ने कैंप में तैनात जवानों से सीधे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने जवानों के दैनिक जीवन, प्रशिक्षण तथा दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशन्स बेस का दौरा किया। यह बेस बस्तर और अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। करीब 311 एकड़ में फैले इस कैंप में कोबरा कमांडो को जंगल युद्ध और नक्सल विरोधी अभियानों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। कैंप परिसर में सीआरपीएफ का 50 बिस्तरों वाला संयुक्त अस्पताल भी स्थित है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में नक्सल उन्मूलन और शांति व्यवस्था कायम करने में सुरक्षाबलों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से शांति और विकास का वातावरण तैयार हो रहा है।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014 से लगातार दीपावली के अवसर पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाते रहे हैं। वर्ष 2014 से 2025 तक वह 12 बार जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। पिछले वर्ष 2025 में उन्होंने गोवा और कारवार के पश्चिमी समुद्री तट पर आईएनएस विक्रांत में नौ सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।


इन वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न सीमावर्ती और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों का दौरा किया। जम्मू-कश्मीर में उन्होंने तीन बार, जबकि हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में दो-दो बार जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस बार बस्तर पहुंचकर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को लगातार 13वें वर्ष भी जारी रखा।


प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वह जवानों को मिठाई खिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "Diwali is sweeter with those who protect us!" अर्थात, हमारी रक्षा करने वालों के साथ दिवाली और भी मीठी हो जाती है।

Latest News