इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

08 Nov 2026

वाराणसी, 08 नवम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। धर्मनगरी वाराणसी में दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती उतारकर सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सजी थालियों में दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे श्रद्धाभाव से श्रीराम महाआरती में भाग लिया।


विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार काे लमही स्थित सुभाष भवन में श्रीराम महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं हैं बल्कि ये पूरे देश की साझा सांस्कृतिक परंपरा और विरासत का हिस्सा हैं। जब कुछ लोग भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को लेकर समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे समय में उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान से ऊपर उठकर साझा विरासत और सामाजिक समरसता का संदेश देने की पहल की है। महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से हम अरबी नहीं हो जाएंगे और न ही अरब की संस्कृति हमारी संस्कृति बन जाएगी। हमारी जड़ें भारत की मिट्टी और यहां की परंपराओं से जुड़ी हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों की विरासत पर गर्व है।


मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत की धरती पर रहने वाले लोगों के धर्म और पूजा-पद्धतियां भले अलग-अलग हों लेकिन उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। धर्म परिवर्तन से पूर्वज नहीं बदल जाते। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से कटकर कोई भी समाज अपनी वास्तविक पहचान कायम नहीं रख सकता।


उन्होंने कहा कि जो लोग अरबी, तुर्की या ईरानी संस्कृति को अपनाकर अपनी पहचान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि भारत की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और पूर्वजों के गौरव को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। भगवान श्रीराम के जीवन से परिवार में त्याग, मर्यादा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की प्रेरणा मिलती है। रामराज्य की आधारशिला भी इन्हीं आदर्शों पर टिकी है।


विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अपनी पहल से समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में परिवार और सामाजिक संबंध बिखर रहे हैं। ऐसे समय में भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने की जरूरत है। विश्व शांति और सामाजिक समरसता के लिए सभी समुदायों को एक-दूसरे की सांस्कृतिक परंपराओं और आदर्शों का सम्मान करना चाहिए।


डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों के लिए आदर्श रही है। भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को पढ़ने-समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर-घर में श्रीराम के त्याग, मर्यादा और आदर्शों की चर्चा होनी चाहिए। इससे परिवारों में प्रेम, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण बनेगा।


श्रीराम महाआरती कार्यक्रम में नगीना बेगम, नाजमा बानो, शमसुननिशा, तबस्सुम, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, जीनत रहमान, रोकसार परवीन, प्रज्ञा, इली, खुशी, उजाला, दक्षिता, सरोज, पूनम और सुनीता सहित अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की साझी विरासत, धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए दीपावली के पर्व को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया।

Latest News