इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत

फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत

08 Nov 2026

फरीदाबाद, 08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। फरीदाबाद में छोटी दीपावली की रात पाली-भाखरी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान पाली गांव निवासी हरेंद्र भड़ाना (42) और नेहरू कॉलोनी निवासी साहिल जाटव (22) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान बबलू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली-भाखरी रोड पर किसी डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभालने के साथ पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरेंद्र भड़ाना और साहिल जाटव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बबलू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार जारी है। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। छोटी दिवाली पर घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को हादसे की खबर मिली तो खुशियां मातम में बदल गईं।

बताया जा रहा है कि साहिल ने धनतेरस के अवसर पर नई बाइक खरीदी थी। इसी बाइक पर सवार होकर तीनों युवक ड्यूटी से घर लौट रहे थे। लेकिन छोटी दिवाली की रात हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डंपर ड्राइवर और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सूरजकुंड थाना प्रभार प्रहलाद के मुताबिक टक्कर मारने वाला डंपर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News