इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट

तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट

08 Nov 2026

लिंकन (न्यूजीलैंड), 08 नवंबर (एजेंसी)। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक और साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा व वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की बदौलत इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी ५ विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की। जवाब में न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में दो विकेट पर 36 रन बना लिए थे। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 और जैक गिब्सन एक रन बनाकर नाबाद लौटे।


दूसरे दिन इंडिया ए ने २२७ रन से आगे खेलना शुरु किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए रन बटोरे। साई सुदर्शन 88 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने अपनी पारी में 255 गेंदों का सामना किया। दूसरी ओर, जुरेल ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह ७१ रन बनाकर आउट हो गए।


लंच तक तिलक वर्मा और रवींद्र जडेजा ने इंडिया ए का स्कोर चार विकेट पर 331 रन तक पहुंचा दिया। लंच के बाद जडेजा आउट होकर पवेलियन लौट गए। जडेजा ने २५ रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और शानदार साझेदारी कर टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों की उपयोगी पारियों की मदद से इंडिया ए ने तीसरे सत्र में पांच विकेट पर 464 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। तिलक ने नाबाद ८१ रन और वाशिंगटन ने नाबाद ५० रन बनाएं। पहले दिन यशस्वी ने शतक लगाते हुए १०२ रन बनाए थे।


जवाब में न्यूजीलैंड ए की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाते हुए राइस मारियू को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने कर्टिस हीफी को 19 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड ए को दूसरा झटका दिया।


दिन का खेल समाप्त होने तक डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 और जैक गिब्सन एक रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। न्यूजीलैंड ए की टीम पहली पारी में दो विकेट पर 36 रन बना लिए हैं और अभी भी इंडिया ए के स्कोर से काफी पीछे है।


भारत इस अनौपचारिक सीरीज के जरिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी।

Latest News