इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

08 Nov 2026

रांची, 08 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष संजय यादव के अपहरण और बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से नामजद चारों आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा संबंधित थाना और पलामू एसपी कार्यालय का घेराव करेगी।


पतरियाडीह गांव निवासी संजय यादव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया है। मारपीट में उनकी पसली टूट गई है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। रविवार को आदित्य साहू रिम्स पहुंचे और इलाजरत संजय यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।


इस दौरान आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि संजय यादव को उनके घर से अगवा कर करीब चार किलोमीटर दूर ले जाया गया और वहां बबलू सिंह, शफीक अंसारी, हेमंत कुमार तथा शकील अंसारी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी को डराना, धमकाना और उसका शोषण करना स्वीकार्य नहीं है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पलामू पुलिस से चारों नामजद आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी और थाना तथा एसपी कार्यालय का घेराव करेगी।

Latest News