इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण

03 Oct 2026

  • वित्त मंत्री ने कहा- वैश्चिवक अनिश्चितता अब एक स्थायी स्थिति है, हमें मज़बूती बनाए रखनी होगी


नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि अनिश्चितता वैश्विक अर्थव्यवस्था की एक स्थायी स्थिति बन गई है। इसलिए पॉलिसी इसी को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को अपनी आर्थिक मजबूती और सहनशक्ति लगातार बढ़ाते रहने की जरूरत है।


सीतारमण ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए यह बात कही। ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्राइवेट सेक्टर निवेश की अगुवाई करे, जिसमें रिसर्च एंड डेवलपमेंट भी शामिल है।


वित्त मंत्री ने कहा, "अनिश्चितता अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की एक स्थायी स्थिति बन गई है और नीतियां इसी को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। हमें आगे बढ़ते हुए मजबूती बनाए रखनी होगी, यह कोई एक बार की प्रक्रिया नहीं है। आने वाले वर्षों के लिए तैयारी की जरूरत है और भारत मज़बूती के साथ इनका सामना करने के लिए तैयार है।"


वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि वैश्विक सार्वजनिक ऋण 2025 में बढ़कर जीडीपी के करीब 94 प्रतिशत तक पहुंच गया और 2029 तक इसके 100 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। यह स्तर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में आखिरी बार देखा गया था।


सीतारमण ने "बदलाव के दौर में मज़बूती" विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भारत का नेतृत्व 'सुधारवादी सोच' वाला है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुधारों को मजबूरी नहीं, बल्कि पक्के विश्वास के साथ अपनाते हैं।


वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, चार लेबर कोड और जन विश्वास एक्ट के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर सुधारों को आगे बढ़ाया है। इसका मकसद देशभर में आर्थिक गतिविधियों को आसान, ज्यादा अनुमान लगाने योग्य और ज्यादा उत्पादक बनाना रहा है।

Latest News