इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड

03 Oct 2026

नोएडा, 03 अक्टूबर (एजेंसी)। थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक महिला की हत्या के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने उसके पति समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए शनिवार काे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दादरी निवासी ईनाम और उसके भाई बब्लू के अलावा बुलंदशहर निवासी आजाद पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर तीनों को एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


अभियोजन के अनुसार, 16 जुलाई 2015 को इस्लामुद्दीन ने दादरी थाने में अपनी बहन वरीसा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वरीसा की शादी करीब 15 साल पहले ईनाम से हुई थी। दंपती के चार बच्चे थे। आरोप था कि ईनाम पत्नी पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे ईनाम वरीसा को कमरे में लेकर गया था। उसके साथ वहां पर उसके बड़े भाई बब्लू और आजाद भी मौजूद थे। आरोप है कि ईनाम ने बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद तीनों कमरे से बाहर निकले। बच्चों ने मां के बारे में पूछा तो उन्हें ननिहाल जाने की बात कही । इसके बाद मायके वालों को भी वरीसा के नहीं मिलने की जानकारी दी गई। शक होने पर इस्लामुद्दीन दादरी के किदवई नगर स्थित अपनी बहन के घर पहुंचा। वहां सामान अस्त-व्यस्त मिला। बेड खोलने पर वरीसा का शव उसके अंदर पड़ा मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि वरीसा की गला घोंटकर हत्या की गई थी।


पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि जांच में पत्नी पर शक करने की बात भी सामने आई। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कम सजा देने की मांग की, जबकि अभियोजन ने कड़ी सजा की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने ईनाम, बब्लू और आजाद को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस ऑपरेशन कनविक्शन के तहत कोर्ट में मामलों की प्रभावी पैरवी कर रही है।

Latest News