इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप

03 Oct 2026

मथुरा, 03 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संत प्रेमानंद के शिष्य के आत्महत्या मामले के बाद से श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की गतिविधियों को लेकर प्रेमानंद महाराज का आश्रम काफी चर्चाओं में आ गया है। शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से कई ऐसे परिवार वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे, जिनके बच्चे घर से संत प्रेमानंद के दर्शन करने की कहकर निकले थे और वापस नहीं लौटे। पीड़ित परिवारों ने आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद वहां काफी हंगामा देखने को मिला।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर निवासी उज्जवला ताकपिरे का इकलौता 20 वर्षीय बेटा ओम परमेश्वर ताकपिरे गत 21 जुलाई को वृंदावन के लिए निकला था। उसने घर पर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बेटे की कोई खबर न मिलने पर मां उज्जवला 23 जुलाई को वृंदावन स्थित कैलीकुंज आश्रम पहुंचीं। उन्होंने लगातार आठ दिनों तक क्षेत्र में खोजबीन की, जहां आश्रम के सीसीटीवी फुटेज में ओम दिखाई भी दिया।


हाल ही में 25 सितंबर को कैलीकुंज से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण की दुखद मौत की खबर के बाद से मां की चिंता और बढ़ गई है। वह अपने बेटे की सलामती की आस में चौथी बार महाराष्ट्र से वृंदावन आई हैं। मां उज्जवला ने इस संबंध में महाराष्ट्र के स्थानीय थाने में पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और अब वृंदावन प्रशासन से बेटे को ढूंढ़ निकालने की भावुक अपील कर रही हैं। दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है। आवास विकास कॉलोनी निवासी चन्द्रपाल सिंह चौहान का 16 वर्षीय बेटा मयंक सिंह चौहान गत 7 अगस्त को घर से वृंदावन दर्शन की बात कहकर निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों के अनुसार मयंक की संत प्रेमानंद महाराज के प्रति अटूट आस्था थी और वह नियमित रूप से नाम-जाप किया करता था। पिता चन्द्रपाल सिंह चौहान को आशंका है कि मयंक अपनी धार्मिक रुचि के कारण महाराज जी के आश्रम या उसके आसपास ही रुक गया है। शिकायत कासगंज थाने में दर्ज कराई गई है। पिता अब वृंदावन कोतवाली और आसपास के क्षेत्रों में उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं। दोनों ही मामलों में बदहवास परिजन अपने-अपने बच्चों की तलाश में वृंदावन की गलियों और कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सेवादारों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी की, तथा कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हंगामे और अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और विधिक कार्रवाई में जुटी है।


Latest News