इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

03 Oct 2026

गाजियाबाद, 03 अक्टूबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला वर्ष 2018 में एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा है।


गाजियाबाद कोर्ट के अधिवक्ता भजनलाल गौतम ने शनिवार काे बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र कुमार गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र का आरोप है कि वर्ष 2018 में वो साहिबाबाद क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान चंद्रशेखर भी अपने समर्थकों के साथ वहां आए थे। धर्मेंद्र ने चंद्रशेखर से पूछ लिया कि इतने हथियार क्यों लेकर आए हैं। इस पर चंद्रशेखर ने कहा था कि दिखाई नहीं दे रहा है, राइफल हैं।


धर्मेंद्र के मुताबिक, इसके बाद चंद्रशेखर और उनके साथी गुलजार सिद्दीकी, पंकज जाटव समेत करीब 15 अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में धर्मेंद्र ने अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट गाजियाबाद ने सांसद के खिलाफ पहले भी वारंट जारी किया था, लेकिन चंद्रशेखर सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए।


सुनवाई से लगातार अनुपस्थित रहने पर अदालत ने उनके खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी किए। वकील ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद लगातार कोर्ट की कार्रवाई से अनुपस्थित थे। वह इस बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ फिर के गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 23 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की है।


पीड़ित के वकील भजनलाल गौतम ने अदालत से चंद्रशेखर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ-साथ सीआरपीसी की धारा 82 और 83 के तहत कार्रवाई की मांग की है। धारा 82 के तहत फरार व्यक्ति की उद्घोषणा और धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति की कुर्की का प्रावधान है। वकील ने अदालत से सांसद चंद्रशेखर की संपत्ति की कुर्की कराए जाने की भी मांग की है।

Latest News