इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत

03 Oct 2026

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल जज अनुराधा शुक्ला ने नवप्रीत को दस दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया।


दिल्ली पुलिस ने आज ही नवप्रीत को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि नवप्रीत ने एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद ही खुद को घायल कर लिया। नवप्रीत का मेडिको लीगल कराया। नवप्रीत को तुर्किए से प्रत्यर्पण के जरिये भारत लाया गया। दिल्ली पुलिस ने नवप्रीत की दस दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की थी।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक नवप्रीत को फरवरी 2022 में भगोड़ा करार दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि नवप्रीत को जांच के लिए पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र लेकर जाना है। इसके साथ ही इस मामले में पहले से गिरफ्तार रमनदीप, गुरप्रीत और गुरजोत के साथ नवप्रीत से भी पूछताछ करनी है।


इसके पहले नवप्रीत का ड्रग्स नेटवर्क संभालने वाले प्रभदीप सिंह को 13 मई को गिरफ्तार किया गया था। प्रभदीप को जब अजरबैजान की राजधानी बाकू में गिरफ्तार किया गया था, तब भारतीय अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण की कानूनी कोशिशें तेज की और उसे अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। प्रभदीप सिंह और उसके गिरोह के खिलाफ दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लिए वो वांछित अपराधी था।

Latest News