इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी

03 Oct 2026

मथुरा, 03 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी लिंक रोड स्थित एक होटल में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। होटल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए हादसे का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्हाेंने ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित और बेहतर उपचार करवाने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसराें काे मृतक के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मिली जानकारी अनुसार, शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे होटल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें करीब पांच मजदूर काम कर रहे थे। माैके पर ठेकेदार अली वसीम, अली कुरैशी, नदीम और आरिफ माैजूद थे। निर्माण कार्य के दाैरान अचानक दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की माैत हाे गई, जिसकी पहचान गोवर्धन रोड के खामिनी गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है।जबकि दाे मजदूर मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और पुलिस की निगरानी में जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही खामिनी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन आक्रोशित होकर होटल पहुंच गए। होटल प्रबंधन और ठेकेदार पर बचाव कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए होटल का मुख्य गेट तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर जमकर हंगामा करने लगे। स्थिति के तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला।चचेरे भाई राजन का आरोप है कि हादसा होते ही ठेकेदार और अन्य लोग मौके से भाग निकले। यहां तक कि मलबे में दबे दिनेश को खुद परिजनों और लाेगाें ने बाहर निकाला। भाई राज ने यह भी बताया कि दिनेश के माता-पिता नहीं हैं। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनकी परवरिश और जिम्मेदारी अब परिवार के सामने एक बड़ी चिंता बन गई है।


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से प्रार्थना पत्र ले लिया है। साथ ही, फरार ठेकेदार अली वसीम की तलाश की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-----------------------------






Latest News