इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले

03 Oct 2026

औरैया, 03 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिधूना में मिठाई की दुकान का निरीक्षण कर 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट कराई। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने भगत सिंह चौराहा स्थित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान रंगीन रसगुल्ले जंग लगे लोहे के कनस्तर में भंडारित मिले। इनमें दुर्गंध भी आ रही थी। टीम ने दुकान में भंडारित 230 किलोग्राम दूषित चमचम रंगीन रसगुल्ला, 11 दूषित केक और सात किलोग्राम दूषित बर्फी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से नष्ट करा दिया। नष्ट की गई मिठाई की कुल अनुमानित कीमत 38,800 रुपये बताई गई है।


दुकान में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक मिलने के साथ अन्य कमियां भी पाई गईं। इस पर खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी कि नोटिस का अनुपालन न होने पर खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण नियमानुसार निलंबित या निरस्त किया जा सकता है।


सहायक आयुक्त ने खाद्य कारोबारकर्ताओं से त्योहार के मद्देनजर ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थों का निर्माण और बिक्री करने, मानकविहीन रंगीन व रेडीमेड खाद्य पदार्थों से बचने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने की अपील की। खाद्य पदार्थ बिल पर खरीदने और निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित करने के निर्देश दिए। मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में की जा सकती है।

Latest News