इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

03 Oct 2026

फर्रुखाबाद, 03 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से कार्रवाई न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ की अमृतपुर तहसील इकाई ने शनिवार को धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी श्वेता साहू को सौंपा।


तहसील अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और मंत्री पवन कुमार यादव ने कहा कि लेखपाल बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में काम के दबाव से परेशान हैं। संघ ने चेतावनी दी कि 17 अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई या शासनादेश जारी नहीं हुआ तो प्रदेशभर के लेखपाल चरणबद्ध तरीके से कार्य बहिष्कार करेंगे।


संघ की प्रमुख मांगों में लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान लेवल-05 में 2800 ग्रेड पे करना, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करना, लंबित पदोन्नति सूची जारी करना और नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित करना शामिल है। इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते बढ़ाने, संबद्ध लेखपालों को मूल तैनाती पर भेजने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।


लेखपालों ने ऑनलाइन कार्य को देखते हुए पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल जैसे संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की। संघ ने अयोध्या के सोहावल तहसील में 20 अगस्त को लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का भी विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री से मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

Latest News