इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा

03 Oct 2026

  • भारत ने शनिवार को कुल 9 पदक जीते, इनमें पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य शामिल हैं

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। एशियाई खेल 2026 में शनिवार को 15वें और खेलों के लिहाज से आखिरी दिन भारत ने पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, गोल्फ, क्रिकेट, कुश्ती और हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किये। दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में कुमकुम मोहोद का व्यक्तिगत रिकर्व में ऐतिहासिक स्वर्ण, प्रणवी उर्स का गोल्फ में स्वर्ण, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और पुरुष हॉकी टीम का स्वर्ण तथा अमन सहरावत का कुश्ती में स्वर्ण शामिल रहा। रविवार को एशियन खेल 2026 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।


इन उपलब्धियों के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 85 हो गई है। भारत ने कुल 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते हैं और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। पदक तालिका में चीन 341 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 169 स्वर्ण, 89 रजत और 83 कांस्य शामिल हैं। जापान 267 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 149 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।


हांगझोऊ के ऐतिहासिक प्रदर्शन से भारत कितना पीछे?


एशियाई खेलों के पिछले संस्करण, हांगझोऊ 2022 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 से अधिक पदक जीते थे। भारत ने वहां कुल 107 पदक हासिल किए थे, जिनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल थे।


इसके मुकाबले एशियाई खेल 2026 में अब तक भारत के खाते में 85 पदक- 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य हैं। यानी हांगझोऊ के कुल पदक रिकॉर्ड की तुलना में भारत इस समय 22 पदक पीछे है। स्वर्ण पदकों में भी इस बार भारत के पास 21 हैं, जबकि हांगझोऊ में उसने 28 स्वर्ण जीते थे।


हालांकि, 2026 खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जो देश के एशियाई खेल इतिहास में पहली बार दर्ज हुई हैं। तीरंदाजी, गोल्फ, कुश्ती, हॉकी और क्रिकेट सहित कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पदक अभियान को खास बना दिया है।

Latest News