इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री

03 Oct 2026

—सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए


वाराणसी, 03 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी से शनिवार को पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने अपने सार्वजनिक जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की। भेलूपुर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एम.नागेश्वर राव ने सर्वजन सनातन पार्टी (एसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी नई राजनीतिक भूमिका को सार्वजनिक किया।


उन्होंने लगभग चार दशक तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्र में कार्य करने के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश को अपने सार्वजनिक जीवन की नई जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से देखने के बाद अब वे अपने अनुभव को राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में लगाने के लिए सक्रिय राजनीति में आए हैं।


पूर्व निदेशक ने कहा कि “सत्य सनातन, नित्य नूतन” केवल नारा नहीं, बल्कि उनकी दृष्टि का मूल आधार है। उनके अनुसार सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, कर्तव्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण की जीवन-दृष्टि है। उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिकता, विज्ञान, तकनीक और आर्थिक विकास में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन इस विकास के साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और ज्ञान-परम्पराओं की जड़ों से जुड़े रहना भी आवश्यक है।


राव ने कहा कि हम आधुनिक भारत बनाएं, लेकिन अपनी जड़ों से कटकर नहीं। विकास की यात्रा में अपनी सभ्यता को भूलना नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को यह बोध होना चाहिए कि वे किस महान सभ्यतागत परंपरा के उत्तराधिकारी हैं। काशी को अपनी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत का केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि काशी भारत की उस सभ्यतागत निरंतरता का प्रतीक है, जिसने समय के अनेक बदलावों के बावजूद अपनी मूल चेतना को जीवित रखा है।


उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अतीत में लौटना नहीं, बल्कि अपनी सभ्यतागत जड़ों पर खड़े होकर भविष्य के भारत का निर्माण करना है। भारत के पुनर्निर्माण की अपनी दृष्टि को कामधेनु के चार चरणों से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत पुनर्जुड़ाव को इसके चार प्रमुख आधार बताया। उनके अनुसार इन चारों क्षेत्रों में संतुलित विकास के माध्यम से ऐसा भारत बनाया जा सकता है जो आधुनिक भी हो और अपनी सनातन सभ्यतागत जड़ों से जुड़ा भी हो।


वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत तीर्थानंद, उपाध्यक्ष रितु राठौड़, महासचिव राजा सक्षम सिंह योगी, प्रवक्ता बबीता शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश तिवारी भी मौजूद रहे।

Latest News