इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
अयोध्या में दीपोत्सव : दसवें दीपोत्सव में झांकी का हुआ शुभारंभ , 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप

अयोध्या में दीपोत्सव : दसवें दीपोत्सव में झांकी का हुआ शुभारंभ , 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप

07 Nov 2026

अयोध्या, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रामनगरी अयोध्या में शनिवार को दसवें दीपोत्सव की झांकी का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे।


आज निकाली गयी शोभायात्रा में रामायण के सातों कांडों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इनमें भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया। बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड के प्रसंगों ने रामकथा को जीवंत कर दिया। शोभायात्रा में मथुरा के प्रसिद्ध मयूर नृत्य और बम रसिया ने दर्शकों को आकर्षित किया। प्रयागराज के ढेड़िया, बांदा के पाई डंडा, सोनभद्र के मांदल और सिंघा की प्रस्तुतियों ने लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे।अयोध्या का बधावा, गाजीपुर का धोबिया, गोरखपुर का वनटांगिया और फरवाही नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। सुलतानपुर के नटवरी नृत्य के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्य ने भी शोभायात्रा की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।


उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शुभारंभ


रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है। दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग होंगे, वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया जाएगा।


दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाती भव्य शोभायात्रा में देश के 13 राज्यों की सहभागिता रहेगी। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। धर्मपथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों को थीमैटिक इंटेलिजेंट लाइटिंग और एलईडी पैनलों से सजाया जाएगा।


राम की पैड़ी पर सजीव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और भव्य लेजर शो का आयोजन होगा। इसके अलावा रामायण के प्रसंगों पर आधारित ड्रोन शो और नया घाट पर म्यूजिकल आतिशबाजी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएगी। अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीला दल प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। वहीं, देश-प्रदेश के करीब 2,000 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रामनगरी को भक्तिमय बनाएंगे।


इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरि ओम पांडेय समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान और अभय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Latest News