इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी

मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी

07 Nov 2026

मुंबई, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के भव्य ऑडियो लॉन्च समारोह में हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।


इस मौके पर धनुष, मम्मूट्टी, साई पल्लवी, श्रीलीला, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी, निर्माता श्रद्धा अग्रवाल और संगीतकार साई अभ्यंकर सहित फिल्म से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के दौरान साई पल्लवी ने मम्मूट्टी के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि पहले वह अक्सर मम्मूट्टी का नाम लिया करती थीं और अब उनके साथ काम करने का मौका मिला है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "शायद मैंने ही इसे मैनिफेस्ट कर लिया था।"


साई ने मम्मूट्टी की ऊर्जा और काम के प्रति उनके उत्साह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी मम्मूट्टी सेट पर बेहद सक्रिय रहते हैं। कैमरा शुरू होने से पहले ही वह अपने खास अंदाज और प्यारे एक्सप्रेशंस से माहौल खुशनुमा बना देते थे। साई के मुताबिक, उनके साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा और उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा।


वहीं, निर्माता श्रद्धा अग्रवाल ने फिल्म को अपने बैनर की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि आरटेक स्टूडियोज की फिल्मों का चेन्नई से हमेशा खास जुड़ाव रहा है और 'ओम' के जरिए यह रिश्ता और मजबूत होगा। उन्होंने धनुष के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताते हुए निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की मेहनत और समर्पण की सराहना की। श्रद्धा ने उम्मीद जताई कि फिल्म को दर्शकों का वैसा ही प्यार मिलेगा, जैसा अब तक इसके प्रति देखने को मिला है। आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest News