इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया

मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया

07 Nov 2026

वाशिंगटन, 07 नवंबर (एजेंसी)। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के लिए इस्तेमाल होने वाले सर्वर और डेटा सेंटरों को पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) में ले जाना जरूरी है। वहां इन्हें सोलर पैनलों के जरिए लगातार बिजली मिलती रहेगी, जिससे पृथ्वी के पावर ग्रिड पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।


मस्क ने निवेशक रॉन बैरन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "अगर हमें प्रति वर्ष टेरावाट या 200 गीगावाट के स्तर तक पहुंचना है तो हमें अंतरिक्ष में जाना ही होगा। क्योंकि जमीन पर इतनी बिजली उपलब्ध नहीं है कि हम इस स्तर तक पहुंच सकें।"


उन्होंने बताया कि अमेरिका में बिजली की औसत खपत 500 गीगावाट से थोड़ी अधिक है। अगर इसमें एआई के लिए हर साल 200 गीगावाट और जोड़ दिया जाए तो पूरे अमेरिकी पावर ग्रिड में हर साल 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करनी पड़ेगी, जो कि "बिल्कुल भी संभव नहीं है।"


मस्क ने कहा, "जब आप सोलर पैनलों को अंतरिक्ष में लगाते हैं तो वहां हमेशा धूप रहती है और सोलर पैनल हमेशा सीधे सूरज की ओर रह सकते हैं। साथ ही, अंतरिक्ष में वायुमंडल न होने के कारण सौर ऊर्जा में कोई कमी नहीं आती। इस तरह, आपको अंतरिक्ष में 30 प्रतिशत ज्यादा सौर ऊर्जा मिलती है। वहां हमेशा धूप रहती है, मौसम बदलने का कोई असर नहीं होता और आपको बहुत बड़ी बैटरी की भी जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि वहां रातभर के लिए बिजली स्टोर करके रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती।"

Latest News