इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला

हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला

07 Nov 2026

जोधपुर, 07 नवम्बर (एजेंसी)। राजस्थान उच्च न्यायालय ने श्रमिक के हित में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए न्यूवोको विस्तास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (निंबोल) को श्रमिक भगवान सिंह को औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 17-बी के तहत मुकदमे की सुनवाई लंबित रहने तक अंतिम आहरित पूर्ण वेतन देने के निर्देश दिए हैं।


प्रकरण के अनुसार जिला ब्यावर के सिणला गांव निवासी श्रमिक भगवान सिंह को न्यूवोको कंपनी के निंबोल स्थित संयंत्र से बिना किसी पूर्व नोटिस के सेवा से हटा दिया गया था। इसके विरुद्ध श्रमिक ने औद्योगिक विवाद प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के बाद औद्योगिक अधिकरण-सह-श्रम न्यायालय, जोधपुर महानगर ने 28 जुलाई 2025 को श्रमिक के पक्ष में अवार्ड पारित किया था। उक्त अवार्ड को चुनौती देते हुए कंपनी ने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इस मामले में श्रमिक की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता कुशाल सिंह ने कंपनी की याचिका के विरुद्ध पहले ही केविएट दाखिल कर रखी थी, ताकि श्रमिक का पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं हो।


उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता कुशाल सिंह ने श्रमिक के पक्ष में पुरजोर तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने धारा 17-बी के तहत श्रमिक को अंतिम आहरित पूर्ण वेतन दिलाने का पक्ष मजबूती से रखा। न्यायालय ने पाया कि कंपनी की ओर से ऐसा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे यह साबित हो कि श्रमिक वर्तमान में किसी अन्य रोजगार में नियोजित है।


न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकलपीठ ने धारा 17-बी के प्रावधानों के तहत श्रमिक का आवेदन स्वीकार करते हुए कंपनी को निर्देश दिया कि न्यायालय में मामला लंबित रहने तक श्रमिक को वह पूर्ण अंतिम वेतन अदा किया जाए, जो उसे सेवा से हटाए जाने के समय मिल रहा था। यह भुगतान अधिनियम की निर्धारित शर्तों के अधीन होगा।

Latest News