इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति : योगी आदित्यनाथ नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की तलाश जारी अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराया औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम कोविड के नए वैरिएंट पीजे-2.1 के लक्षण सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं : विश्व स्वास्थ्य संगठन बालोद : शराबी दामाद ने की अपने मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणाें ने किया पुलिस के हवाले ग्लोबल मार्केट में पूरे सप्ताह होता रहा उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव के नतीजों से भी पड़ा असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा \'रामायण\' के फुटेज लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई, निर्माताओं ने दी चेतावनी दीपोत्सवः भारत के प्रकाश अभिप्सु चित्त की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ मनाई दीपावली वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती, दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों में आग, चालक दल को निकाला गया सिद्धार्थनगर : पानी पूरी खाने से डेढ़ सौ लोग हुए बीमार, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की तोड़फोड़ ने रूस, यूरोप के बीच के भरोसे को तोड़ दिया: रूस अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को दिया नया विस्तार अयोध्या दीपोत्सव 2026 : मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मुहूर्त ट्रेडिंग में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल तीसरा अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की, न्यूजीलैंड ए के ३६ रन पर गिरे दो विकेट भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट पर आदित्य साहू ने जताई नाराजगी,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग फरीदाबाद : डंपर ने तीन युवकों को कुचला, दो की हुई मौत
सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

07 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (एजेंसी)। दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई ऐसी कई पोस्ट को हटाने का आदेश दिया, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया था। इन पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब विक्रेता, फेरीवाले और डिलीवरी एजेंट के रूप में दिखाया गया था। जस्टिस मनोज जैन की बेंच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इन पोस्ट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक पद पर रहने वाले व्यक्ति की अधिक बारीकी से जांच हो सकती है, लेकिन किसी व्यक्ति की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि इन पोस्ट में मुख्यमंत्री को कथित "हर हर रेखा या घर घर ठेका" योजना के प्रमुख के रूप में दिखाया गया था। कोर्ट ने कहा कि एआई से बने ये वीडियो और पोस्ट न केवल मानहानि करने वाले और आपत्तिजनक हैं, बल्कि ये संवैधानिक पद पर आसीन एक महिला की गरिमा पर भी प्रहार करते हैं।

हाई कोर्ट ने ये एकतरफा आदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे पर पारित किया गया था। रेखा गुप्ता ने याचिका में कहा था कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रचारित किए गए एआई जनित वीडियो और तस्वीरें मानहानि करने वाले, अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जिनमें उन्हें शराब बेचने वाली और डिलीवरी एजेंट के रूप में दिखाया गया है। रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह सामग्री राजनीतिक व्यंग्य की स्वीकार्य सीमाओं को पार कर गई है, जिससे उनकी गरिमा और नैतिक चरित्र को ठेस पहुंची है और इससे अपूरणीय क्षति हो सकती है।

Latest News