इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया राशिफल : 07 नवंबर, 2026 पंचांग : 07 नवंबर, 2026 ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये यूपी एसटीएफ ने दस साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश काे हरियाणा से गिरफ्तार किया उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को उच्च न्यायालय की चेतावनी, अनुकूल आदेश लाएं या हाजिर हों जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

07 Nov 2026

-मुख्यमंत्री योगी ने खींचा राम रथ, उपराष्ट्रपति ने भी राज्याभिषेक समारोह में की सहभागिता

-1528 से अब तक अयोध्या की ऐतिहासिक यात्रा और बदलावों को दर्शाती प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

-हेलीकॉप्टर से आगमन और भरत मिलाप के मंचन ने रामकथा पार्क में साकार किया भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का भव्य प्रसंग


अयोध्या, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव के अवसर पर शनिवार को भगवान श्रीराम के आगमन का प्रसंग भव्य एवं दिव्य स्वरूप में साकार हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीकात्मक रूप से राम रथ खींचकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। इसके बाद रामकथा पार्क में आयोजित भगवान श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सहभागिता की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में वर्ष 1528 से लेकर अब तक अयोध्या की ऐतिहासिक यात्रा, शहर के विकास और समय के साथ उसके बदलते स्वरूप को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसमें अयोध्या के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकासपरक बदलावों को प्रमुखता से दर्शाया गया। दोपहर में भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वरूप धारण किए कलाकारों का हेलीकॉप्टर के माध्यम से रामकथा पार्क के समीप आगमन हुआ। इसके उपरांत भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम और भरत के पुनर्मिलन के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।


इस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की संपूर्ण रामकथा को समारोह के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।


रामकथा पार्क में आयोजित समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भगवान श्रीराम एवं माता सीता की पूजा-अर्चना की तथा आरती उतारी। इसके उपरांत भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य संतों का सम्मान भी किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


इससे पूर्व सुबह साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां और लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, वहीं लोक कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव की भव्यता को और बढ़ाया। दीपोत्सव के अगले चरण में शाम सरयू तट पर भव्य महाआरती और राम की पैड़ी पर विशाल स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन किया गया।