इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया राशिफल : 07 नवंबर, 2026 पंचांग : 07 नवंबर, 2026 ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये यूपी एसटीएफ ने दस साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश काे हरियाणा से गिरफ्तार किया उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को उच्च न्यायालय की चेतावनी, अनुकूल आदेश लाएं या हाजिर हों जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर

07 Nov 2026

  • मंत्री पत्नी रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून पुलिस ने की कार्रवाई, भतीजा बरेली से पकड़ा गया
  • झांसी के पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी की जानकारी से किया इनकार


झांसी, 07 नवंबर (एजेंसी)। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को देहरादून पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके भतीजे सत्येंद्र राठौड़ को बरेली से हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि दूसरे प्रदेश की पुलिस ने झांसी में दबिश देकर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर दी, लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।


देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के मुताबिक, पप्पू गिरधारी के खिलाफ 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। देहरादून पुलिस की टीम ने झांसी में ग्वालियर रोड क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ देहरादून ले गई। गिरफ्तारी के बाद पप्पू गिरधारी की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से पत्नी को बहुत खुशी हुई होगी। उधर, झांसी की एसपी सिटी प्रीति सिंह और एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने ऐसी किसी गिरफ्तारी की जानकारी होने से इनकार किया।


पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुई थी एफआईआर


मामले की शुरुआत 15 अक्टूबर 2026 को हुई थी, जब उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शादी के समय गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाई थी।


मंत्री ने अन्य महिलाओं से कथित संबंधों का विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया था। इसके अलावा जातिसूचक टिप्पणी, कंपनी के निदेशक पद से फर्जी हस्ताक्षर कर हटाने, धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आपराधिक साजिश, मारपीट, धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब झांसी से गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ पर सबकी निगाहें टिकी हैं।