इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया राशिफल : 07 नवंबर, 2026 पंचांग : 07 नवंबर, 2026 ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये यूपी एसटीएफ ने दस साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश काे हरियाणा से गिरफ्तार किया उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को उच्च न्यायालय की चेतावनी, अनुकूल आदेश लाएं या हाजिर हों जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये

07 Nov 2026

जोधपुर, 07 नवम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। शहर के चैनपुरा बावड़ी मंडोर एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति को किसी शातिर ने ई चालान का फर्जी लिंक भेज कर उसके खाते से 4 लाख 73 हजार रूपये साफ कर दिए। पीडि़त के खाते से रकम 12 बार में निकाली गई। संदेह है लिंक क्लिक किए जाने पर उसके मोबाइल का एक्सेस शातिर ने हासिल कर हैककर दिया। उसके बाद खाते से रकम को निकाला गया। घटना 3 नवंबर की है। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। जिस पर अब मंडोर थाना पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज किया है।


मंडोर पुलिस ने बताया कि पीपली गली चैनपुरा बावड़ी निवासी हर्षित पुत्र हनुमान प्रसाद माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 नवंबर को उसके मोबाइल पर किसी शख्स ने ई चालान को लेकर लिंक भेजा था। जिस पर उसने क्लिक किया। बाद में उसका फोन अचानक से काम करना बंद कर दिया। उसके बैंक एकाउंट से शातिर ने 4 लाख 73 हजार रूपए निकाल लिए। उसके बैंक खाते से उक्त रकम 12 बार में निकाली गई।


पुलिस ने बताया कि संभवत : शातिर ने मोबाइल का एक्सेस लेकर यह वारदात की है। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत को डाला है। इस पर अब मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।