इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
भारत ने कभी जीएम उत्पादों के आयात की अनुमति नहीं दी, डेयरी क्षेत्र भी नहीं खोलेगा: गोयल

भारत ने कभी जीएम उत्पादों के आयात की अनुमति नहीं दी, डेयरी क्षेत्र भी नहीं खोलेगा: गोयल

03 Nov 2026

नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि भारत ने किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में अपने डेयरी क्षेत्र को विदेशी कंपनियों या अन्य देशों के लिए नहीं खोला है और न ही भविष्य में आनुवंशिक रूप से संशोधित उत्पादों के आयात की अनुमति देगा।


गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किरोड़ीमल कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने किसी भी संवेदनशील वस्तु पर ‘‘कभी भी’’ समझौता नहीं किया है और व्यापार समझौतों में हमेशा अपने किसानों, मछुआरों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के हितों की रक्षा की है।’’


उन्होंने व्यापार समझौतों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम कुछ कृषि उत्पादों और कुछ ऐसी वस्तुओं के मामले में बाजार खोलने को लेकर बहुत संवेदनशील हैं जिनमें हमारी मजबूत स्थिति है, जैसे समुद्री उत्पाद। हम अपना डेयरी क्षेत्र खोलने को लेकर बहुत संवेदनशील हैं। वास्तव में, आज तक हमने किसी के लिए भी डेयरी क्षेत्र नहीं खोला है।


वाणिज्य मंत्री ने कहा, ‘‘हम भारत में किसी भी जीएम उत्पाद को आने देने के मामले में बहुत संवेदनशील हैं। हमने कभी इसकी अनुमति नहीं दी है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे। हम अपनी धार्मिक संवेदनशीलताओं को लेकर भी सतर्क हैं।’’


उन्होंने कहा कि ‘‘अक्सर विदेशों में डेयरी उत्पाद बनाने के दौरान बछड़े के मांस या ‘रेनेट’ का इस्तेमाल किया जाता है…हम भारत में इसकी अनुमति नहीं देते हैं। इसके लिए सख्त प्रमाणन जरूरी है, ताकि भारत के बड़े हिस्से की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।’’


मंत्री ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ अपने उन उत्पादों के लिए नए बाजार खोलना है, जिनमें हम प्रतिस्पर्धी हैं और जिनसे भारत के बड़े हिस्से, हमारे एमएसएमई, कृषि क्षेत्र के किसानों तथा सभी को बड़े पैमाने पर लाभ मिल सकता है।’’


देश के निर्यात के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात करना है। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान भारत का निर्यात करीब 480 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है, जो सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी अधिक है।


उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष छह महीनों में ‘‘हमें 520 अरब अमेरिकी डॉलर’’ का निर्यात करना होगा और अक्टूबर में ‘‘हमारे निर्यात के आंकड़े बहुत अच्छे’’ रहे हैं। अक्टूबर के व्यापार आंकड़े नवंबर के मध्य में आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।


चीन की ओर से ‘टनल बोरिंग’ मशीनों के निर्यात पर नियंत्रण लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि इन मशीनों की आपूर्ति प्रभावित होती है तो भारत इन्हें खुद बनाने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि दुर्लभ खनिज तत्वों तक पहुंच रोके जाने पर भी देश ने किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाया था।


गोयल ने कहा कि भारत देश में विमानों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विमान विनिर्माता कंपनियों एम्ब्रेयर, एयरबस और बोइंग के साथ काम कर रहा है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि ‘‘भारत की प्रगति की यात्रा में चाहे कोई दीवार आये, हम हर ज़ंजीर को तोड़ सकते हैं...। आज अमिताभ बच्चन के कॉलेज में बच्चों के साथ मिलकर भारत की विकास यात्रा के बारे में बात की।‘‘

Latest News