इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ लगातार 7वें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण उत्तराखंड को 1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास अमित शाह ने उत्तराखंड के छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित अमित शाह ने 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं नोरा फतेही केन्द्रीय मंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात गफ्फार मार्केट में भीषण आग से भारी तबाही, रातभर धधकती रहीं दुकानें; 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू ड्यूटी के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद रील बनाने के लिए किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार जबलपुरः व्यापारी को कार से टक्कर मारकर लाखों के जेवर लूटे, चार बदमाश फरार पुराने सदस्यों को वोटिंग और चुनाव के अधिकार से वंचित नहीं कर सकती ट्रक सोसायटी : हाईकोर्ट
राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज

राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज

05 Nov 2026

जयपुर, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के साथ कई जगह विवाद और हंगामे की घटनाएं भी सामने आईं है। कहीं फर्जी मतदान के आरोप ने माहौल गर्म कर दिया तो कहीं सरपंच प्रत्याशी के साथ मारपीट हो गई। तीसरे चरण में सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। एक बजे तक 46.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


दूसरी ओर लोकतंत्र के उत्सव में उम्र भी आड़े नहीं आई। टोंक में 105 साल की बुजुर्ग व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं, जबकि चित्तौड़गढ़ में पैर में फ्रैक्चर के बावजूद एक मतदाता वोट डालने पहुंचा।


सीकर की भोज्या की ढाणी पंचायत में सरपंच प्रत्याशी अरुण पारीक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी किशोर कुमार कुमावत और उसके करीब 50 समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। घायल अरुण को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी ने धमकी देने, मारपीट करने और सोने की चेन तोड़ने के आरोप लगाए हैं।


जालोर के चितलवाना में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे पक्ष पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र के बाहर धरना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने बूथ में प्रवेश कर मतदान रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया।


भूपालसागर ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप से माहौल गरमा गया। कुछ लोगों ने एक कर्मचारी पर फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाया। सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। रिटर्निंग अधिकारी के पहुंचने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।


हनुमानगढ जिले के नोहर पंचायत समिति की रतनपुर ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। यह मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील बूथों में शामिल बताया गया है।


टोंक के दूनी तहसील क्षेत्र की चांदसिंहपुरा ग्राम पंचायत में 105 वर्षीय डाका देवी व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं दौसा के सैंथल में 28 वर्षीय नसीबन खां ने मतदान किया, जिनकी लंबाई एक फीट बताई गई। सीकर में 96 वर्षीय लक्ष्मण कुमावत और 90 वर्षीय जोरा देवी भी मतदान केंद्र पहुंचे।


चूरू की लुदी झाबर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए एसटी वर्ग की सीट आरक्षित थी, लेकिन कोई पात्र उम्मीदवार नहीं मिला। एकमात्र नामांकन भी निरस्त हो गया। ऐसे में सरपंच पद के लिए मतदान नहीं हुआ। पंचायत के सात में से चार वार्ड पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि तीन वार्ड पंचों के लिए मतदान हो रहा है।


मतदान के दौरान कई क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण इलाकों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह रहा।

Latest News