इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक
जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार

05 Nov 2026

कोलकाता, 05 नवंबर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर जाते समय 10 दिसंबर, 2020 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के लगभग छह साल बाद उस्ती थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात देउला से सटे इलाके से तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले तृणमूल के नेता इमरान हसन को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपित इमरान मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का युवा तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष था। पुलिस के अनुसार, आरोपित पर केवल नड्डा के काफिले पर हमले का ही आरोप नहीं है, बल्कि चुनाव से पहले राजनीतिक विरोधियों को धमक ने, कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने और उनके घरों में तोड़फोड़ करने जैसे कई गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने हाल ही में एक अन्य आरोपित जहांगीर खान को भी गिरफ्तार किया था और अब इमरान की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि इस घटना में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।


ज्ञात हो कि, वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करने के लिए डायमंड हार्बर जा रहे थे। उनके काफिले में दिलीप घोष सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद थे। इस दौरान डायमंड हार्बर जाने के रास्ते में पहले सरिशा और बाद में फलता इलाके में उनके काफिले पर अचानक ईंट-पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया था। इस अप्रत्याशित हमले में कई नेताओं की गाड़ियों के शीशे टूटे थे और केंद्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय ईंट लगने से घायल हो गए थे। इस घटना ने उस समय राज्य की राजनीति में भारी भूचाल ला दिया था।


पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में इस घटना को लेकर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच के कड़े निर्देश दिए गए। जांच शुरू होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले मगराहाट एक नंबर पंचायत समिति के लोक निर्माण कर्माध्यक्ष तौसीफ अहमद मोल्ला उर्फ बच्चू, आरिफ हुसैन और अनीसुर रहमान को गिरफ्तार किया था। इन आरोपितों से पूछताछ के आधार पर संजीव मंडल और रिपन का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस अब तक इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है और इस सुनियोजित हमले की कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।

Latest News