05 Nov 2026
फरीदाबाद, 05 नवंबर (एजेंसी)। फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में करीब 8 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। अजगर दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल के इलाके में छोड़ दिया गया।
शहर में रिहायशी इलाकों में अजगर निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 2026 में भाकरी, पाली, मेवला महाराजपुर और सेक्टर-81 समेत कई जगह अजगर मिल चुके हैं। वन विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि अरावली, जंगल, नहर और झाडिय़ों से सटे इलाकों में अजगरों की मौजूदगी रहती है। बारिश के बाद बिलों में पानी भरने और मौसम में बदलाव के कारण वे बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।
वन विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि अरावली, जंगल, नहर और झाडिय़ों से सटे इलाकों में अजगरों की मौजूदगी है। बारिश के बाद बिलों में पानी भरने और मौसम में बदलाव के कारण अजगर बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते है। गौरतलब है कि इससे पूर्व एक नवंबर को आईएमटी चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया था। इससे पूर्व 3 अक्टूबर को पल्ला पुल के पास 10 फीट लंबा अजगर पिकअप गाड़ी में घुस गया था, 24 सितंबर को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 10 फीट लंबा अजगर मिला था तथा 14 अगस्त को पाली गांव के खेत में करीब 8 फीट लंबा अजगर मिला था।