इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक

उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी

05 Nov 2026

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में गंगनानी के पास गुरुवार सुबह एक कार (इनोवा) भागीरथी नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में लापता दो महिलाओं की तलाश की जा रही है।


जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सुबह करीब सात बजे गंगनानी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भागीरथी नदी में गिरने से इनोवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, 108 एंबुलेंस, मेडिकल टीम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने नदी से एक घायल व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाया। उसे हेलीकॉप्टर से रेफर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। लापता दोनों महिलाओं की तलाश में अभियान जारी है।


प्रशासन के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान गुजरात के सूरत शहर निवासी अशोकबेन पटेल (49), संगीताबेन पटेल (39), धनश्यामभाई सरवैया (32) और वाहन चालक सुरेंद्र सिंह (नाममालूम, 28) के रूप में हुई है।


घायल की पहचान वेदांत अशोकभाई पटेल (17) के रूप में हुई है। वहीं, लापता महिलाओं की पहचान सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45) और किरणबेन विशालभाई पटेल (34) के रूप में हुई है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लापता महिलाओं की तलाश में जुटी हैं।

Latest News