इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल

05 Nov 2026

नई दिल्ली, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे।


दिल्ली पुलिस के अनुसार यह घटना चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने पैवलान इलाके में हुई जहां आज सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। यहां मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल से शव बरामद किया गया। मलबे की तलाशी का काम पूरा कर लिया गया है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे के आसपास जोरदार आवाज आने के बाद यहां रह रहे सभी लोग बाहर की ओर भागे और देखा कि यहां नजदीक में ही बन रही इमारत ढह गई है। पिछले करीब चार महीनों से यहां काम चल रहा था। यह इमारत लगभग तीन मंजिल तक तैयार हो चुकी थी। हादसे के दौरान कुछ लोग यहां मौजूद थे। पुलिस और बचावकर्मी आने से पहले स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। फिलहाल, हादसे के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

Latest News