इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ लगातार 7वें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण उत्तराखंड को 1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास अमित शाह ने उत्तराखंड के छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित अमित शाह ने 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं नोरा फतेही केन्द्रीय मंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात गफ्फार मार्केट में भीषण आग से भारी तबाही, रातभर धधकती रहीं दुकानें; 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू ड्यूटी के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद रील बनाने के लिए किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार जबलपुरः व्यापारी को कार से टक्कर मारकर लाखों के जेवर लूटे, चार बदमाश फरार पुराने सदस्यों को वोटिंग और चुनाव के अधिकार से वंचित नहीं कर सकती ट्रक सोसायटी : हाईकोर्ट
जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक

जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक

05 Nov 2026

जलपाईगुड़ी, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दुर्गा पूजा के बकाया बोनस की मांग को लेकर श्रमिकों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच जलपाईगुड़ी स्थित अमरपुर चाय बागान को बंद कर दिया गया है। जिससे दिवाली से ठीक पहले श्रमिकों में गंभीर संकट पैदा हो गया है। गुरुवार सुबह जब मजदूर काम पर पहुंचे, तो उन्होंने बागान के मुख्य द्वार पर ताला लटका देखा। इसके साथ ही गेट पर काम बंदी (सस्पेंशन ऑफ वर्क) का नोटिस भी चस्पा था। इस अचानक हुई तालाबंदी से बागान के लगभग 300 श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


श्रमिकों का कहना है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित 20 प्रतिशत की दर से दुर्गा पूजा बोनस की मांग लंबे समय से कर रहे थे। श्रम विभाग के साथ हुई बैठक में सहमति बनने के बाद, प्रबंधन ने पूजा से पहले 13.80 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान किया था। श्रमिकों का दावा है कि बाकी 6.20 प्रतिशत बोनस का भुगतान दिवाली से पहले करने का आश्वासन दिया गया था।


हालांकि, तय समय सीमा के भीतर बकाया बोनस का भुगतान न होने पर श्रमिकों ने पिछले कुछ दिनों से आंदोलन शुरू कर दिया था।


इसी बीच गुरुवार सुबह जब वे काम पर लौटे तो बागान के मुख्य द्वार पर ताला और काम बंदी का नोटिस देखकर वे हैरान रह गए।


त्योहारों के मौसम में बोनस की बकाया राशि न मिलने और अचानक बागान बंद होने से मजदूरों के घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। श्रमिकों का कहना है कि इस स्थिति में उनका जीवन यापन पूरी तरह अनिश्चित हो गया है।


बागान को जल्द से जल्द दोबारा खुलवाने और अपना बकाया हक पाने के लिए श्रमिकों ने अब श्रम विभाग, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का फैसला किया है। फिलहाल दिवाली के इस माहौल में अमरपुर चाय बागान के सैकड़ों मजदूर और उनके परिजन स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Latest News