इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ लगातार 7वें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण उत्तराखंड को 1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास अमित शाह ने उत्तराखंड के छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित अमित शाह ने 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं नोरा फतेही केन्द्रीय मंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात गफ्फार मार्केट में भीषण आग से भारी तबाही, रातभर धधकती रहीं दुकानें; 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू ड्यूटी के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद रील बनाने के लिए किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार जबलपुरः व्यापारी को कार से टक्कर मारकर लाखों के जेवर लूटे, चार बदमाश फरार पुराने सदस्यों को वोटिंग और चुनाव के अधिकार से वंचित नहीं कर सकती ट्रक सोसायटी : हाईकोर्ट
रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में

रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में

05 Nov 2026

रेवाड़ी, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)।शहर में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा है। पुलिस टीमों ने मुक्तिवाड़ा, तकियासराय, गोकलगेट और शक्तिनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पटाखे बरामद किए। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखे बेचने और उनका भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बिना अनुमति पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से पटाखों का अवैध स्टॉक बरामद किया। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मौके से पकड़े गए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पटाखों का यह स्टॉक कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में शहर थाना और मॉडल टाउन थाना पुलिस की ओर से अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest News