इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ लगातार 7वें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण उत्तराखंड को 1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास अमित शाह ने उत्तराखंड के छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित अमित शाह ने 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं नोरा फतेही केन्द्रीय मंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात गफ्फार मार्केट में भीषण आग से भारी तबाही, रातभर धधकती रहीं दुकानें; 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू ड्यूटी के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद रील बनाने के लिए किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार जबलपुरः व्यापारी को कार से टक्कर मारकर लाखों के जेवर लूटे, चार बदमाश फरार पुराने सदस्यों को वोटिंग और चुनाव के अधिकार से वंचित नहीं कर सकती ट्रक सोसायटी : हाईकोर्ट
सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम

सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम

05 Nov 2026

नई दिल्ली, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने अपने अहम फैसले में साफ किया है कि किसी आरोपित को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की समय-सीमा उसकी हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होगी, न कि केवल उसकी औपचारिक गिरफ्तारी के समय से। जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ऐसी कोई भी व्याख्या, जो पुलिस को गिरफ्तारी से पहले की हिरासत की अवधि को समय-सीमा की गणना से बाहर रखने की अनुमति देती हो, संवैधानिक आदेश के विरुद्ध होगी।


उच्चतम न्यायालय ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 22(2) के उद्देश्य से 'गिरफ्तारी' और 'हिरासत' के बीच कोई कृत्रिम अंतर नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने साफ किया कि हिरासत में लेना और गिरफ्तार करना, दोनों एक ही तरह से व्यक्ति की आजादी पर रोक लगाते हैं इसलिए 24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में लेती है। उच्चतम न्यायालय ने कुछ उच्च न्यायालय की इस रवैये की आलोचना भी की कि हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी करने के बीच अलग-अलग कानूनी स्थिति मानकर अंतर किया जा सकता है।


उच्चतम न्यायालय का यह फैसला उन चार लोगों की अपीलों पर सुनवाई के दौरान आया, जिन्हें त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था। इस मामले में 11.03 किलोग्राम 'याबा' टैबलेट जब्त की गई थीं। आरोपितों को 29 सितंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे तलाशी और जब्ती के दौरान हिरासत में लिया गया था लेकिन गिरफ्तारी अगले दिन 11 बजे सुबह की दिखाई गई थी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पहली बार हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे के भीतर पेश करना जरूरी है। उन्हें बिना किसी न्यायिक निगरानी के लगभग 18 घंटे तक हिरासत में रखा गया, जो अनुच्छेद 22(2) का उल्लंघन है।

Latest News