इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
चीनी अरबपति को पछाड़ मुकेश अंबानी एक बार फिर बने एशिया के शीर्ष दौलतमंद

चीनी अरबपति को पछाड़ मुकेश अंबानी एक बार फिर बने एशिया के शीर्ष दौलतमंद

03 Nov 2026

- ग्लोबल लिस्ट में अभी भी टॉप 20 से बाहर


नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की ताजा रियल-टाइम रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिंग को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। आज मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में साढ़े दस प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद उनका कुल नेटवर्थ बढ़कर 88.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस बंपर उछाल के साथ अंबानी अब दुनिया भर के रईसों की सूची में 22वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी की संपत्ति में आई इस रिकॉर्ड तेजी की मुख्य वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को दर्ज किया गया 12 प्रतिशत का ऐतिहासिक उछाल है। कंपनी के बेहतरीन दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों ने सोमवार को जमकर खरीदारी की, जिससे रिलायंस के मार्केट कैप में एक ही दिन में करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हो गया।


जुलाई से सितंबर तक की इस दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 28 प्रतिशत बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 34 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर रिकॉर्ड 29,550 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर जियो प्लेटफॉर्म्स के देश के सबसे बड़े आईपीओ की 27 प्रतिशत प्रीमियम के साथ हुई धमाकेदार लिस्टिंग ने भी कंपनी के वैल्यूएशन को तगड़ा बूस्ट दिया है।


इस उलटफेर के बाद जहां झांग यिमिंग 84 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ खिसक कर दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची में 25वें स्थान पर आ गए हैं, वहीं भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी 80.1 बिलियन डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ दुनिया के रईसों की सूची में 26वें पायदान पर बने हुए हैं। रिलायंस के इस शानदार प्रदर्शन से बाजार के एक्सपर्ट्स भी काफी उत्साहित हैं, जिसके कारण साल 2017 के बाद पहली बार रिलायंस के स्टॉक पर किसी भी बड़े एनालिस्ट की 'होल्ड' या 'सेल' रेटिंग नहीं बची है। सभी बड़े एनालिस्ट फिलहाल इस रिलायंस के लिए 'बाई' की रेटिंग दे रहे हैं।


Latest News