इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

एशियन खेल : सुजीत की शानदार वापसी, 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में जीता स्वर्ण

02 Oct 2026

नागोया, 02 अक्टूबर (एजेंसी)। भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने शुक्रवार को एशियाई खेल-2026 में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में सुजीत ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडिएव को 10-9 से हराया। मुकाबले में एक समय 2-9 से पीछे चल रहे सुजीत ने लगातार 8 अंक हासिल करते हुए शानदार वापसी की।


सुजीत ने स्वर्ण पदक की राह में कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया। उन्होंने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के सैयद उमर जाजई के खिलाफ 13-3 की तकनीकी श्रेष्ठता की जीत से की। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेसवादकौही को बिना कोई अंक गंवाए तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया।


सेमीफाइनल में सुजीत का सामना जापान के ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका से हुआ। कड़े मुकाबले में सुजीत ने 3-3 की बराबरी के बाद मानदंड के आधार पर जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।


23 वर्षीय सुजीत के लिए यह पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक है। वह एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण जीतने वाले भारत के तीसरे पहलवान बन गए हैं। उनसे पहले योगेश्वर दत्त ने 2014 और बजरंग पूनिया ने 2018 में इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह 2026 एशियाई खेलों में कुश्ती में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है।


हरियाणा के इमलोटा गांव के रहने वाले सुजीत का जन्म 5 नवंबर, 2002 को हुआ। उनके पिता दयानंद कलकल राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। सुजीत ने गांव के अखाड़े से कुश्ती की शुरुआत की और 2021 में सोनीपत जाकर अनुभवी पहलवानों के साथ प्रशिक्षण लिया।


सुजीत ने 2022 में अंडर-23 और अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने ट्यूनिस में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक हासिल किया। 2025 में उन्होंने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2026 में वरिष्ठ एशियाई चैंपियनशिप के 65 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Latest News