इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
इंडिगो के बेड़े में साल 2027 तक शामिल होंगे 14 ‘ए321 एक्सएलआर’ विमान: विली वॉल्श

इंडिगो के बेड़े में साल 2027 तक शामिल होंगे 14 ‘ए321 एक्सएलआर’ विमान: विली वॉल्श

03 Nov 2026

नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने मंगलवार को कहा कि दिसंबर 2027 के अंत तक एयरलाइन के बेड़े में कुल 14 नैरो-बॉडी ‘ए321 एक्सएलआर’ विमान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है।


राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में विली वॉल्श ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी के बेड़े में ‘ए321 एक्सएलआर’ के चार विमान हैं, जबकि इस साल के अंत तक एक और विमान शामिल किया जाएगा। वॉल्श ने कहा कि इन विमानों की रेंज अधिक है, जिससे एयरलाइन को विदेशों में और अधिक जगहों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।


विली वॉल्श ने 'एविएशन इंडिया एंड साउथ एशिया 2026' सम्मेलन में बोलते इस बात पर भी जोर दिया कि एयरलाइन का मुख्य फोकस छोटी दूरी (शॉर्ट-हॉल) की उड़ानों पर बना रहेगा और उनकी लागत संरचना (कॉस्ट बेस) बहुत ही किफायती है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन, जिसने लीज पर लिए गए वाइड-बॉडी बोइंग 787 विमानों का परिचालन बंद कर दिया है, उसे 2028 की दूसरी तिमाही से अपने A350-900 विमान मिलने की उम्मीद है।


इंडिगो सीईओ ने बताया कि A350 विमानों के साथ परिचालन शुरू करने से पहले अभी काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि A350 के शामिल होने के उत्साह में हम अपना ध्यान न भटकाएं। हमें छोटी दूरी की नैरो-बॉडी उड़ानों पर भी अपना ध्यान बनाए रखना होगा, जो कि अभी बहुत ही किफायती तरीके से चल रही हैं।"


इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने हवाई अड्डों के बारे में उन्होंने कहा कि उनके साथ प्रभावी साझेदारी करने की जरूरत है। वॉल्श ने कहा कि हवाई अड्डों को अपने निवेश पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने हवाई अड्डों के ऊंचे शुल्क और करों की आलोचना करते रहे यह बात कही।


विमानन कंपनी इंडिगो को उम्मीद है कि 2030 तक उसके बेड़े में 600 विमान होंगे। फिलहाल इंडिगो के बेड़े में 440 से अधिक विमान हैं।

Latest News