इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया राशिफल : 07 नवंबर, 2026 पंचांग : 07 नवंबर, 2026 ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये यूपी एसटीएफ ने दस साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश काे हरियाणा से गिरफ्तार किया उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को उच्च न्यायालय की चेतावनी, अनुकूल आदेश लाएं या हाजिर हों जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती शुरू करने की मांग की है। साथ ही पार्टी ने ‘जय जवान-पार्ट 2’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत पूरे देश में अग्निवीर सैनिकों की मांगों को उठाया जाएगा।


कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल (रि.) रोहित चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने सेना पर अग्निपथ योजना थोपी थी और अब पहले बैच के चार साल पूरे होने पर 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने का फैसला किया है। उन्होंने सवाल किया कि अग्निवीरों को स्थायी क्यों नहीं किया जा रहा है।


कर्नल चौधरी ने दावा किया कि योजना के कारण सेना में करीब सवा दो लाख जवानों की कमी हुई और सेना-वायुसेना में भर्ती होकर नियुक्ति का इंतजार कर रहे डेढ़ लाख युवाओं का सपना टूट गया। उन्होंने अग्निवीरों को नियमित सैनिकों की तरह छुट्टी, विवाह की अनुमति और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। साथ ही शहीद अग्निवीरों के परिवारों को आजीवन पेंशन, चिकित्सकीय आधार पर बाहर किए गए अग्निवीरों को दोबारा सेवा में शामिल करने और नियमित किए जाने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को भर्ती की तारीख से सभी लाभ देने की मांग की।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल सिधिर कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना से सेना की प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर में 75 प्रतिशत अग्निवीरों के बाहर होने से जवानों की कमी बढ़ सकती है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि इस योजना से उत्तराखंड में सेना में जाने की पीढ़ियों पुरानी परंपरा प्रभावित हुई है।


चंडीगढ़ पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल नवजोत सिंह थिंड ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार विरोध और दबाव के कारण सरकार को योजना में बदलाव करना पड़ा। कांग्रेस अग्निपथ योजना रद्द कराने के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी।