इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद

06 Nov 2026

गढ़चिरौली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में सी-60 के जवानों ने जमीन के नीचे दबाकर रखे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। यह कार्रवाई 04 नवंबर को की गई। पुलिस ने आज इस बारे में जानकारी दी।


जिले में माओवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बीच कोरची तहसील के ग्यारापत्ती पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत टव्वे जंगल में जमीन के नीचे गुप्त रूप से दबाकर रखे गए विस्फोटक और माओवादी सामग्री के बड़े जखीरे को बरामद किया गया। सी-60 कमांडो की कार्रवाई से माओवादी साजिश नाकाम हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया है।


पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली के टव्वे जंगल क्षेत्र में माओवादियों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमीन के नीचे छिपाकर रखी है। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में सी-60 विशेष अभियान दल की गढ़चिरौली और प्राणहिता स्थित चार टुकड़ियों तथा बम निरोधक एवं पहचान दस्ते (बीडीडीएस) की दो टुकड़ियों को तत्काल अभियान के लिए रवाना किया गया।


अत्यंत दुर्गम और अंतरराज्यीय सीमा से सटे जंगल क्षेत्र में जवानों ने सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीडीडीएस की टीम ने गहन जांच करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए विस्फोटकों के जखीरे का पता लगाया।


बरामद सामग्री में 11 नग कुकर,


कॉर्टेक्स वायर के 03 बंडल,


03 किलोग्राम गन पाउडर,


04 डेटोनेटर


01 बैटरी, 250 ग्राम पटाखों का बारूद,


04 स्टील कंटेनर,


08 वायर बंडल, 01 सोलर प्लेट


अन्य माओवादी सामग्री मिली है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से और किस स्थान पर करने की योजना थी।


इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, गोकुल राज जी., हर्षवर्धन बी. जे. और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील उईके के मार्गदर्शन में की गई।इस अभियान में विशेष अभियान दल, प्राणहिता, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस के जवानों ने शामिल रहे।

Latest News