इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा
रील बनाने के लिए किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार

रील बनाने के लिए किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार

06 Nov 2026



कोलकाता, 06 नवंबर (एजेंसी)। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए एक किशोर के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप कुछ युवकों पर लगा है। घटना 27 अक्टूबर को कोलकाता के गरफा इलाके में हुई थी। शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो नाबालिग हैं।


पुलिस के अनुसार, किशोर काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उसे पकड़कर लेनिन नगर के एक तालाब के किनारे ले गए। वहां उसे जबरन हेलमेट पहनाया गया और आंखों पर पट्टी बांधने की कोशिश की गई। किशोर ने इसका विरोध करते हुए हेलमेट उतार दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसे जबरन पेट्रोल पिलाने की कोशिश की।


सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोर तालाब के किनारे बैठा है और उसके आसपास तीन-चार युवक खड़े हैं। इसी दौरान एक युवक स्कूटी की सीट के नीचे से पेट्रोल की बोतल निकालकर किशोर के शरीर पर डाल देता है। इसके बाद एक अन्य युवक माचिस जलाकर उसके शरीर पर फेंक देता है। देखते ही देखते किशोर के शरीर में आग लग जाती है। आग से बचने के लिए वह चिल्लाते हुए भागने लगता है। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में उसका सीना और पेट झुलस गया है। हालांकि, उसकी शारीरिक स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


गरफा थाना पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, पीड़ित किशोर के परिवार का आरोप है कि करीब छह महीने पहले उसने एक आरोपित युवक से 500 रुपये उधार लिए थे। परिवार का दावा है कि पैसे वापस करने के बावजूद आरोपित उसे लगातार परेशान करते थे।


घटना के बाद पीड़ित के परिवार ने गरफा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest News