इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं नोरा फतेही

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं नोरा फतेही

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200 करोड़ की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार काे अभिनेत्री नोरा फतेही बतौर गवाह राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं। नोरा फतेही अपना बयान दर्ज कराने के स्पेशल जज गगनदीप सिंह की कोर्ट में पेश हुईं।


इसके पहले भी कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था लेकिन वो 2 नवंबर को पेश नहीं हुई थीं। उसके बाद कोर्ट ने दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद आज वो कोर्ट में पेश हुईं।


इस मामले में कोर्ट ने 15 सितंबर को आरोपित नवास की के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने नवास की के खिलाफ मकोका कानून की धारा 3(2), 3(3), 3(4) और भारतीय दंड संहिता की धारा 384,386,388,419,420 और 506 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। आर्थिक अपराध शाखा ने छठे पूरक चार्जशीट में नवास की को आरोपित बनाया था।


इस मामले से जुड़े मनीलाउंड्रिंग मामले में ईडी ने कोर्ट को बताया था कि सुकेश ने स्वीकार किया था कि 57 करोड़ अदिति सिंह से लिया लेकिन जांच में पाया गया कि उसने 80 करोड़ लिया था। ईडी ने कहा था कि सुकेश ही इस मामले का मास्टरमाइंड है। इस मामले में उसने अदिति सिंह को पहला फोन लैंडलाइन से किया था। ईडी के मुताबिक सुकेश ने बताया कि इस इस पैसे से गाड़ी, लग्जरी आइटम और गिफ्ट खरीदे गए।


बीते 15 नवंबर, 2022 को कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दी थी। 31 अगस्त 2022 को कोर्ट ने जैकलीन फर्नाडीज के खिलाफ दायर पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 17 अगस्त 2022 को ईडी ने पूरक चार्जशीट दाखिल किया था। ईडी ने पूरक चार्जशीट में जैकलीन को आरोपित बनाया है। ईडी अप्रैल में इस मामले में जैकलीन की सात करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुका है।


ईडी की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने पांच करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे। सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को गिफ्ट पहुंचाने का काम करता था। इन गिफ्टों में 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की एक पारसी बिल्ली भी शामिल है।


ईडी के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए उपहार खरीदने के लिए उस अवैध धन का इस्तेमाल किया जो उसने शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत दूसरे हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी कर वसूला था। ईडी के मुताबिक इस पूरे अपराध के लिए सुकेश ने ढांचा तैयार किया और अपराध को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर पर मकोका लगाया है।

Latest News