इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा
चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी

चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में चार लेन और उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) आधारित बिना बैरियर टोल वसूली व्यवस्था लागू करने के लिए टोल प्लाजा के डिजाइन और बुनियादी ढांचे को मानकीकृत करने संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत नए और निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में ऐसी व्यवस्था के अनुकूल बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे वाहनों को टोल बूथ पर रुके बिना टोल चुकाने की सुविधा मिलेगी।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार और प्रतीक्षा समय खत्म करना, ईंधन की खपत कम करना तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है। दिशानिर्देशों में टोल प्लाजा का लेआउट, लेन की संख्या और व्यवस्था, गैन्ट्री, सड़क संबंधी बुनियादी ढांचे, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक और अन्य सुविधाओं के लिए एक समान मानक तय किए गए हैं।


एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों की अलग-अलग संरचनाओं के अनुरूप बिना बैरियर वाले टोल प्लाजा के डिजाइन और बुनियादी ढांचे के मानक निर्धारित किए हैं। इनमें टोल प्लाजा का विन्यास, टोल वसूली वाली लेन की संख्या, गैन्ट्री की स्थिति और सड़क सुरक्षा से जुड़े उपाय शामिल हैं। वाहनों को बिना भौतिक बैरियर पर रोके टोल वसूली होने के कारण पारंपरिक टोल प्लाजा की तुलना में आवश्यक लेन की संख्या को भी तर्कसंगत बनाया गया है। इससे उपलब्ध जगह का बेहतर उपयोग और यातायात का सुचारु संचालन संभव होगा।


ये दिशानिर्देश सभी नई और निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर लागू होंगे। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के चरण में मौजूद परियोजनाओं में नए डिजाइन को शामिल किया जाएगा। वहीं, पहले ही आवंटित हो चुकी या निर्माणाधीन परियोजनाओं में लागू संविदात्मक प्रावधानों के माध्यम से इन बदलावों को अपनाया जाएगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को नई परियोजनाओं में निर्धारित मानकों को शामिल करने और मौजूदा परियोजनाओं में इन्हें लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।


दिशानिर्देशों में टोल प्लाजा पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को पहले से जानकारी देने वाले संकेतक और इलेक्ट्रॉनिक परिवर्तनीय संदेश संकेतक (वीएमएस) लगाने पर भी जोर दिया गया है। इनका उद्देश्य टोल क्षेत्र में दृश्यता बढ़ाना, वाहन चालकों को जरूरी जानकारी देना और वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। इसके अलावा टोल प्लाजा के संचालन और रखरखाव के लिए प्रशासनिक भवन-सह-संचालन एवं रखरखाव केंद्र बनाने का भी प्रावधान किया गया है।


उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने इससे पहले एक्सप्रेसवे से अलग, उच्च गति वाले नियंत्रित प्रवेश राष्ट्रीय राजमार्गों की योजना और डिजाइन के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए थे। उनका उद्देश्य आगामी उच्चगति वाले राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में तकनीकी मानकों में एकरूपता लाना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना था।

Latest News